Uncategorized

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर सकल जैन संघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा


नगरी। सकल जैन श्री संघ के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्रात: 5.30 बजे प्रभातफेरी ओसवाल भवन से नगर के प्रमुख मार्गो में भ्रमण करते हुए वापस ओसवाल भवन पहुंची। जहां पर भगवान महावीर की स्तुति एवं प्रार्थना के किया गया। 9 बजे भव्य शोभायात्रा जैन मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात महावीर स्वामी जी के मूर्ति की स्थापना रथ में की गई। सभी सामाजिक जन इस शोभा यात्रा में सफेद परिधान, केसरिया टोपी, महिलाएं लाल साड़ी, बच्चे हाथ में केसरिया झंडा लेकर बैंड के धुन में झूमते गाते, झंडा लहराते महावीर स्वामी के जयकारा लगाते महावीर भक्ति गाते हुए नगर के प्रमुख मार्ग बस स्टैंड बजरंग चौक ओसवाल भवन लाइनपारा नाहटा चौक होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंचे। तत्पश्चात स्वामी वत्सल का कार्यक्रम ओसवाल भवन नगरी में रखा गया था। दोपहर 1:30 बजे जैन जैन मंदिर में महावीर स्वामी महा पूजन विधि कारक विमल पारख धमतरी द्वारा किया गया। शोभायात्रा का बस स्टैंड के पास संघ परिवार ने फूल बरसा कर, बजरंग चौक में नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित समस्त पार्षदो ने स्वागत किया। इस कार्यक्रमों में जैन श्री संघ के अध्यक्ष उत्तम गोलछा, उपाध्यक्ष योगेश नाहटा, प्रवीण भंसाली, लोकेश नाहटा, सचिव अनिल छाजेड़, कोषाध्यक्ष प्रिंस गोलछा, सहसचिव अजय नाहटा, मूर्ति पूजा अध्यक्ष मोहन भंसाली एवं जैन श्री संघ के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!