Uncategorized

एसपी प्रशांत ठाकुर ने स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर दी पद्दोन्नति

धमतरी.  पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच.हुसैन (भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए सहा उप निरीक्षक प्रेम प्रसाद उपाध्याय को स्टार लगा कर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है जिसमें सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक बनाए गए प्रेम प्रसाद उपाध्याय को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया। एसपी ने पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये.इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,मुख्य लिपिक सनत वर्मा, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, सउनि.राकेश मिश्रा उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!