Uncategorized

अनेक वीरांगनाओं ने भारत भूमि पर जन्म लिया और समाज सुधार, देश धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया – मोहनलाल साहू

डोंगेश्वरधाम ग्राम देवपुर में मातर महोत्सव पर विहिप, बजरंग दल, यादव समाज व ग्रामवासियों द्वारा किया गया अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन


धमतरी। पावन डोंगेश्वरधाम ग्राम देवपुर में मातर महोत्सव पर विहिप बजरंग दल, यादव समाज एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से एक दिवसीय अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहन लाल साहू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत सहसेवा प्रमुख, विहिप उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, रिंकू सेन, चित्रेश, राजकुमार महंत, राजा साहू, चेतन यदु सरपंच देवपुर , दिलीप साहु नेमचंद एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहन लाल साहू ने कहा कि देश में अनेक वीरांगना ने भारत भूमि पर जन्म लिया और समाज सुधार, देश धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर, जीजा बाई, रानी लक्ष्मीबाई, दुर्गावती आदि का जीवन परिचय हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी, स्वभाषा, स्वसंस्कृति और नागरिक कर्तव्य बोध पर प्रकाश डाला। विहिप उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप ने अखाड़ा और मातर महोत्सव पर विस्तृत रुप में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि अस्त्र-शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान हम सबके लिए कितना महत्वपूर्ण है। पहले हर गांव में एक अखाड़ा दल होता था अब बहुत से गांव में अखाड़ा दल नहीं है जो हम सबके लिए चिंता का विषय है। देवरी, भोथली, देवपुर, तेलीनसत्ती आदि गांव के अखाड़ा ने दम खम, जोश जुनून के शक्ति, पराक्रम, शौर्य का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!