Uncategorized

दीपोत्सव महापर्व हमारे सभ्यता और संस्कृति की गौरव गाथा है

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, पूर्व नि:शक्तजन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनायें


धमतरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, पूर्व नि:शक्तजन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, नरकचौदस, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा व भाई दूज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला यह पांच दिन का महापर्व हमारे सभ्यता और संस्कृति की गौरव गाथा है। दीपावली पर्व हमारे भारतीय संस्कृति का गौरव है यह पर्व अच्छाई रूपी रोशनी फैलाने वाली और बुराई रूपी अंधकार को दूर करने वाला पर्व है अभी गांव गांव में रात के समय गौरा – गौरी जगाने का परंपरा चली। समुद्र मन्थन के समय आयुर्वेद के प्रणेता और देवताओं के वैद्य भगवान धन्वन्तरि और माँ लक्ष्मी का जन्म हुआ था, यही कारण है कि धनतेरस को भगवान धन्वन्तरि और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, पूर्व नि:शक्तजन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने कहा कि पशुधन हमारे कृषि का आधार है इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सरकार को प्रयास करने होंगे। जिस प्रकार पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए गांव-गांव में गौठान बनाकर उनके लिए चारे – पानी व पशुओ के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पशु चिकित्सकों की व्यवस्था करती थी मगर आज भाजपा कि सरकार में गौ वंश के संरक्षण के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। भगवान भाजपा सरकार को गौ वंश के सरंक्षण के समुचित व्यवस्था करने के लिए सद्बुद्धि दे। ताकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार कि तरह 2 रु किलो में गोबर व 4 रु किलो में गोमूत्र खरीदी करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!