Uncategorized

धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, गोरा-गौरी पर्व एवं भाई दूज की दी शुभकामनाएं

धमतरी। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा के प्रतीक गोरा-गौरी पर्व एवं भाई दूज के पावन अवसर पर जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा ने जिलेवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर अरुण सार्वा ने कहा कि हमारे त्योहार केवल खुशियां मनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये हमारी संस्कृति, सभ्यता, धार्मिक आस्था और समृद्ध परंपराओं के प्रतीक हैं। धनतेरस एवं दीपावली का पर्व जीवन में सुख-समृद्धि, प्रकाश, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संदेश देता है। दीपावली का दीप अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौमाता और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देती है। वहीं छत्तीसगढ़ की विशिष्ट लोकसंस्कृति से जुड़ा गोरा-गौरी पर्व हमारी पारंपरिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक एकता की अनमोल पहचान है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है।
श्री सार्वा ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज का हर वर्ग खुशहाल हो और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ पर्व मनाने की अपील की।
अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कामना की कि दीपावली का पावन प्रकाश हर घर में खुशहाली लाए, किसानों, व्यापारियों, युवाओं एवं श्रमिकों के जीवन में उन्नति के नए अवसर आएं और धमतरी जिला निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!