Uncategorized

धनतेरस के पावन अवसर पर किशुन धनंजय साहू ने खरीदा जॉन डियर ट्रैक्टर, कृषि कार्यों को मिलेगी नई गति

पचपेड़ी। ग्राम पंचायत पचपेड़ी, विकासखंड कुरूद, जिला धमतरी के सफल कृषक किशुन धनंजय साहू ने धनतेरस के पावन अवसर पर 6 नवंबर को अपने कृषि कार्यों के लिए जॉन डियर ट्रैक्टर खरीदा।
इस शुभ अवसर पर लेख राम साहू, पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली के हाथों ट्रैक्टर की चाबी प्राप्त कर किशुन धनंजय साहू ने नया ट्रैक्टर अपने कृषि कार्य हेतु घर ले गए।इस अवसर पर अजय ट्रैक्टर के माध्यम से जॉन डियर ट्रैक्टर की खरीदी की गई। नए ट्रैक्टर के आने से कृषक किशुन धनंजय साहू को खेती-किसानी के कार्यों में सुविधा मिलेगी तथा कृषि कार्यों को नई गति मिलेगी.धनतेरस के शुभ अवसर पर नए ट्रैक्टर की खरीदी से परिवार में खुशी का माहौल रहा। यह अवसर उनके कृषि जीवन में एक नई उपलब्धि और प्रगति का प्रतीक बना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!