कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने की जनता से अपील : शांति, सौहाद्रर्ता के साथ मनाए दीपावली पर्व
की सभी के जीवन में सुख समृद्धि व शांति की कामना

धमतरी। दीपावली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। एक ओर जहां पर्व को लेकर जिलेवासियों में उमंग उत्साह का माहौल सभी अपने परिवार, मित्रों के साथ दीपावली हर्षोल्लास से मनाएंगे वहीं दूसरी ओर जिले के कुछ अधिकारी अपने कर्तव्यों को निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय भी दीपावली पर्व जिले में बेहतर तरीके से सम्पन्न कराने जुटे रहेंगे। पर्व के दौरान लगातार पल-पल की जानकारी लेते रहेंगे। दोनो ही अधिकारी दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति व सौहाद्रता बनाये रखने गंभीर है। कलेक्टर व एसपी ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होने कहा कि यह दीपावली पर्व अंधकार को दूर कर जीवन में उजाला लाने का पर्व है। उन्होने ईश्वर से कामना की है कि दीपावली पर्व पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति व खुशियां आए उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर्व शांति व सौहाद्रर्ता के साथ मनाऐ। जिला व पुलिस प्रशासन आमजनता की सुविधा व सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। बता दे कि एसपी के निर्देश पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जायेगा। ऐसे लोग जो पर्व के दौरान शांति और सौहाद्रता में खलल डालने का प्रयास करेंगे उन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पर्व के दौरान पुलिस की पैनी नजर सभी वार्डो मुख्य मार्गो गौरा विसर्जन रुट व तालाबों पर होगी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय बेहतर समन्वय के साथ जिले में कार्य कर रहे है। जिससे पुलिस व प्रशासन की कार्य प्रणाली से जनता संतुष्ट है। एक ओर जहां कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा लोगो को बेहतर सुविधाएं व विकास की सौगात दे रहे है। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं दूसरी जिला पुलिस एसपी के मार्गदर्शन में अपराधों के नियंत्रण व रोकथाम में सफल हो रही है। साथ ही बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का कार्य सराहनी है पर्व के दौरान भी एसपी जिले में कानून व्यवस्था की मॉनीटरिंग करते रहेंगे।