Uncategorized

धनतेरस क़े अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने की क्षेत्र में खुशहाली और एकता की कामना


धमतरी. विधायक ओंकार साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस का पर्व समृद्धि, स्वास्थ्य और सुख-शांति का प्रतीक है। यह दिन हमें परिश्रम, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। विधायक श्री साहू ने अपने संदेश में कहा कि भगवान धन्वंतरी और माता लक्ष्मी जी की कृपा से प्रत्येक घर में सुख-समृद्धि, आरोग्य और सौभाग्य का वास हो। उन्होंने जनता से अपील की कि इस पावन पर्व पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों का उत्साहवर्धन करें। साथ ही दीपोत्सव के अवसर पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि धनतेरस केवल धन-धान्य का त्योहार नहीं, बल्कि यह सेवा और सहयोग के संस्कारों को मजबूत करने का अवसर भी है। समाज में खुशहाली तभी संभव है जब हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो। विधायक साहू ने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता के साथ दीपावली पर्व को मनाएगी।अंत में उन्होंने कहा, भगवान धन्वंतरी सभी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, मां लक्ष्मी सबके घर-आंगन में समृद्धि और खुशहाली भर दें। यही मेरी हार्दिक कामना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!