Uncategorized

दीपावली पर्व पर धमतरी पुलिस की विशेष यातायात व्यवस्था: बाजार में भीड़ और जाम से मिलेगी राहत, मकई गार्डन एवं गौशाला मैदान में होगी पार्किंग

घड़ी चौक से मठ मंदिर मार्ग वन-वे घोषित, 7 एवं 8 नवंबर को सभी वाहनों का आवागमन रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित

त्योहारी भीड़ को देखते हुए धमतरी पुलिस की यातायात एडवाइजरी जारी, निर्धारित पार्किंग एवं डायवर्जन मार्गों का पालन करने की अपील

दीपावली पर्व के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी,श्रीमती भावना पाण्डेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।इसका उद्देश्य दीपावली की खरीदारी के दौरान आम नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना तथा बाजार क्षेत्र में आवागमन को सुचारू बनाए रखना है।

*यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन*
▪️ *वन-वे व्यवस्था:* घड़ी चौक से मठ मंदिर तक का मार्ग वन-वे रहेगा।
▪️ *रूट डायवर्जन:* रामबाग की ओर से आने वाले तीन एवं चार पहिया वाहन मठ मंदिर से डायवर्ट होकर देवश्री टॉकीज मार्ग से घड़ी चौक की ओर जा सकेंगे।
▪️ *मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध:* दुकानों का सामान एवं निर्माण सामग्री लेकर आने वाले पिकअप एवं ट्रैक्टर का रामबाग की ओर से सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
▪️ *विशेष प्रतिबंध:* दिनांक 07 एवं 08 नवंबर 2026 को घड़ी चौक से मठ मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*निर्धारित पार्किंग व्यवस्था*
शहर में आने वाले नागरिकों एवं ग्राहकों की सुविधा के लिए मकई गार्डन एवं गौशाला मैदान को निर्धारित पार्किंग स्थल बनाया गया है। सभी वाहन चालक अपने वाहन इन्हीं निर्धारित स्थलों पर पार्क करें, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति निर्मित न हो।

*धमतरी पुलिस की आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील*
▪️ व्यापारी बंधुओं से अपील: दुकानों का सामान सड़क एवं फुटपाथ पर न फैलाएं तथा निर्धारित सीमा में ही दुकान संचालित करें। सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें।
▪️ वाहन चालकों से अपील: निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
▪️ आम नागरिकों से अपील: बाजार में अनावश्यक भीड़ एवं जाम से बचने के लिए यथासंभव पैदल अथवा दोपहिया वाहन से आवागमन करें। बुजुर्गों एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा अपने कीमती सामानों के प्रति सतर्क रहें।
▪️ किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
*आपातकालीन सहायता*
किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 अथवा डायल-112 पर संपर्क करें।
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दीपावली पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं आनंदमय बनाने के लिए यातायात नियमों एवं जारी एडवाइजरी का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!