Uncategorized

ग्राम भालूकोना के पाँच युवाओं का सशस्त्र बलों में चयन, किया गया अभिनंदन

कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है - कोमल सम्भाकर


धमतरी। जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम भालूकोना के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का अवसर रहा, जब गांव के पाँच युवाओं का देश की सशस्त्र सुरक्षा बलों में चयन हुआ। इस उपलब्धि को लेकर ग्राम भालूकोना में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित युवाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान समारोह में चयनित युवाओं हेमकुमार बंजारे (सीआरपीएफ), थानेंद्र बंजारे (बीएसएफ), कृष्णकुमार बंजारे (आईटीबीपी), गुलशन मनहर (सीआईएसएफ) एवं बिरेंद्र जोशी (बीएसएफ) को पुष्पगुच्छ व सम्मान प्रतीक भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जागरूक युवा मंच के संयोजक कोमल संभाकर ने कहा, ग्रामीण अंचल से निकलकर देश की सशस्त्र सुरक्षा बलों में चयनित होना आसान नहीं होता। भालूकोना के इन पाँच युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इन युवाओं की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर सोनवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!