Uncategorized
एकादशी पर श्याम मंदिर में गूंजे भजन

धमतरी। एकादशी के पावन अवसर पर शहर के समाजसेवी माधवराव ऋतुराज पवार परिवार के माध्यम से श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और श्याम आरती से हुई। स्थानीय भजन मंडली की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में शहर के धार्मिक व सामाजिक प्रतिनिधि, श्रद्धालु परिवार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ऋतुराज पवार ने कहा श्याम बाबा की कृपा से यह आयोजन सफल हुआ। हमारा उद्देश्य भक्ति और सेवा के माध्यम से समाज को जोडऩा है। उन्होंने बताया कि आगे भी श्याम भक्त मंडल द्वारा ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।