Uncategorized
छत्तीसगढ़ प्रदेश की 33 जेलों में हज़ारों कैदियों द्वारा हर्षोल्लास से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

आज दिनांक 21 जून 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी 33 जेलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्सवपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय जेल, रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।
जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल से आज पूरा विश्व योग के रंग में रंगा हुआ है। हम सभी इस महान भारतीय परंपरा का हिस्सा बन रहे हैं। वास्तव में योग का अर्थ अपने शरीर को अपने मन से जोड़ना, अपनी सांसों को अपनी आत्मा से जोड़ना, और खुद को एक सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है।
इस अवसर पर श्री योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक) एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।
