Uncategorized

महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छ.ग. रायपुर के पहल पर प्रभारी जेल अधीक्षक श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह, अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी के निर्देशानुसार 21 जून को 12वाँ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया, इस वर्ष 2025 में योगा थीम स्वस्थ आयु के लिए योग (योगा फॉर हेल्दी अगेग ) है। स्वस्थ आयु के लिए योग के तहत् जिला धमतरी के योग प्रशिक्षक कुमार रूचि साहू एवं खुशी साहू धमतरी द्वारा एक दिवसीय योग शिविर अयोजित कर जेल में परिरूद्ध 316 बंदियों को योग कराकर योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक तनाव व अवसाद से मुक्त रहने के उपाय बताये गये। जेल में परिरूद्ध 316 बंदियों के द्वारा सुबह छः बजे से सात बजे तक योगाभ्यास किया गया। योगा आसन में माननीय श्रीमती नेहा उसेंडी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी द्वारा बंदियों के साथ योगासन किया गया उनके द्वारा बंदियों को प्रतिदिन योगासन करने एवं योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी गई। बंदियों का उत्साहवर्धन करते हुए सहायक जेल अधीक्षक श्री एन. के. डहरिया ने भी योगाभ्यास किया। उक्त शिविर में जेल में परिरूद्ध 316 बंदीगण व अधिकारी कर्मचारीगण नरेन्द्र कुमार डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, दानी लाल साहू शिक्षक, लीलाराम साहू फार्मासिस्ट, मदन लाल साहू, मुख्य प्रहरी, निरंजन रात्रे प्रहरी, सत्यनारायण साहू प्रहरी, रिपुसुदन निषाद प्रहरी एवं उमेश कुमार पुरेना प्रहरी एवं अन्य कर्मचारिगणो ने योग में भाग लिया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!