Uncategorized

अनियंत्रित बस पलटी, तीन वर्षीय बच्ची की मौत,कई यात्री हुए घायल

धमतरी-नगरी मार्ग पर चलने वाली डी आर डी बस खड़ादाह केरेगाँव क़े पास हुई दुर्घटनाग्रस्त

एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस मे सवार एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई वंही कई लोग घायल हो गए.
मिली जानकारी क़े अनुसार धमतरी से नगरी जा रही डी आर डी कंपनी की बस क्रमांक सीजी 04 ई 2872 क़ेरेगाँव खड़ादाह क़े पास अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान बस मे कई यात्री सवार थे. इन्हे मे एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एम्बुलेंस को बुलाया गया जिसके माध्यम से घायलों व मृत बच्ची को अस्पताल पहुँचाया गया. जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!