Uncategorized
दो दिवसीय जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ: 84 व्यायाम शिक्षकों ने लिया वेटलिफ्टिंग एवं स्क्वैश खेल का प्रशिक्षण

धमतरी। जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में शिक्षा विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में नए खेलों के विकास एवं व्यायाम शिक्षकों को नए खेलों से जोडऩे के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ 08 अक्टूबर को शासकीय श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, धमतरी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी, डीएसओ एस. देवदास, सहायक संचालक कीर्ति कुमार साहू, बीईओ लीलाधर चौधरी एवं सहायक जिला खेल अधिकारी जे.पी. देव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस वेटलिफ्टिंग एवं स्क्वैश खेलों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
