Uncategorized

माहवारी पर चुप्पी तोडऩे की पहल, 30 हजार महिलाओं-बालिकाओं तक पहुंचेगा स्वच्छता का संदेश

सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को किया रियूजेबल सेनेटरी पैड का वितरण


धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगरी के श्रृंगी ऋषि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में जागरूकता एवं रियूजेबल सेनेटरी पैड (बाला किट) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित जनप्रतिनिधियों ने आज इस पहल की शुरुवात के अवसर पर क्षेत्र की हजार महिलाओं को रियूजेबल सेनेटरी पैड का वितरण किया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आईएएस जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में बाला संस्था और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के संयुक्त प्रयास से यह पहल संचालित की जा रही है। इसके तहत जिले की 181 महिलाओं को स्वास्थ्य प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। ये प्रशिक्षित महिलाएं गांवों और समुदायों में जाकर मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षित प्रबंधन के संबंध में महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक करेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!