Uncategorized

प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में शामिल हुए धर्मप्रेमी समाजसेवी भाजपा नेता पंडित राजेश शर्मा

धर्म, त्याग और समर्पण के प्रतीक पंच प्यारों का माल्यार्पण कर किया सम्मान,गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास


धमतरी। सिख समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाले गए भव्य प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं धर्मप्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा अपने साथियों सहित शामिल हुए। इस अवसर पर रिसाईपारा स्थित म्युनिसिपल स्कूल के पास नगर कीर्तन के स्वागत स्थल पर पहुंचकर उन्होंने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। उन्होंने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वमंगल की कामना करते हुए अरदास की। नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारों का पंडित राजेश शर्मा ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि सिख समाज का इतिहास त्याग, तपस्या, वीरता और मानवता की सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। सिख गुरुओं ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। गुरु नानक देव जी का समानता एवं सेवा का संदेश और गुरु गोबिंद सिंह जी का धर्म रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान सदैव समूचे समाज को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी मानवता, प्रेम, सद्भाव और सेवा का मार्ग दिखाती है। नगर कीर्तन जैसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर पंडित राजेश शर्मा के साथ पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शर्मा, योगेश गांधी, विकास शर्मा, महेंद्र खंडेलवाल, जसपाल सिंग लक्की डागा, प्रीतपाल छाबड़ा, देवेंद्र नेताम, रवि शर्मा एवं पिंकी यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!