Uncategorized

आदिवासी जल जंगल व जमीन के संरक्षक है – कविता योगेश बाबर

मोखा में आदिवासी समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न


धमतरी। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज मुड़ा दरगहन परिक्षेत्र रीवागहन का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन ग्राम मोखा में आयोजित किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर थी अध्यक्षता श्रीमती देवबती कोर्राम सरपंच रीवागहन ने की समाज जनों ने भव्य कलश यात्रा निकाली जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया तत्पश्चात सामाजिक भवन में कलश पूजन कर भगवान श्री शंकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया मंच कार्यक्रम में अतिथि स्वागत उपरांत सभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने कहा कि आदिवासी समाज इस धरती पर बसने वाला सबसे पुराना समाज है जो अनादि काल से चला आ रहा है जो कि अपने धर्म संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है वर्तमान समय मे यह समाज आज उन्नति के नये आयाम स्थापित कर रहा है आज हर क्षेत्र मे समाज विकास और तरक्की के नये आयाम स्थापित कर रहा है चाहे धर्म हो राजनीति हो या प्रशासनिक व्यवस्था हो श्रीमती बाबर ने आगे कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जो शिक्षा को ग्रहण कर बुराई का त्याग करे ऐसा करने पर उस समाज को आगे बढऩे से कोई रोक नही सकता आज आपका समाज अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता व ईमानदारी के लिए जाना जाता है कार्यक्रम के इस अवसर पर सुशीला सोरी संजय ध्रुव भागवत ठाकुर हुलार कोर्राम जैनी बाई ध्रुव मन्नू राम ध्रुव लीलाराम नेताम और परिक्षेत्र के 8 गाँव से आए हुवे समाज के महिला व पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!