Uncategorized

संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल, संबलपुर के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू


धमतरी। संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल, संबलपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला होते हैं। संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा ध्यान सराहनीय है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!