Uncategorized

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अब तक नहीं पहुँची किताबें

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने छात्रों से की मुलाकात व प्रशासन से बात


धमतरी। धमतरी जिले के विभिन्न स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू हुए 24 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक छात्रों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस गंभीर स्थिति को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने संबंधित स्कूलों का दौरा किया और छात्रों तथा उनके अभिभावकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जमीनी स्तर पर सुनीं। एनएसआइ जिलाध्यक्ष ने तुरंत धमतरी कलेक्टर से फोन पर बात कर स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय में शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!