Uncategorized

गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञान से आत्मबोध, अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होता है-विनोद पांडेय

ज्ञान अमृत इंग्लिश स्कूल में मनाया गया गुरुपूर्णिमा पर्व


धमतरी। ज्ञान अमृत इंग्लिश स्कूल धमतरी में गुरुपूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पंडित निशांत शर्मा, छात्र छात्राओं द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य भगवान एवं महर्षि वेदव्यास के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया गया तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पैर धोकर, तिलक, चंदन लगाकर आरती की गई एवं शिक्षकों को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सभी छात्रों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य विनोद कुमार पांडेय ने छात्र छात्राओं को गुरुपूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है आज का दिन शिष्य को अपने गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए है । हिंदू धर्म में आषाढ़ मास के शुक्ला पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं का आदर सम्मान करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते है। गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञान से आत्मबोध, अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!