Uncategorized

मानसून कप के लिए प्रदेश के 32 टीमों के बीच हुआ मुकाबला

रायपुर की सर्वशिवा टीम ने जीता खिताब

समापन अवसर पर अतिथि के रुप में उपस्थित रहे एएसपी मणिशंकर चंद्रा, डीएसपी श्रीमती रागिनी मिश्रा संरक्षक राजेश शर्मा, खिलाडिय़ों को किया पुरस्कार वितरित

धमतरी। बॉक्स ओपन नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मानसून कप में बारिश में भी क्रिकेट का असली मजा लेने पहुंची प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 32 टीमों ने हिस्सा लिया पिछले 6 दिनों से लगातार चल रही प्रतियोगिता में कल फाइनल मैच सर्व शिवा रायपुर वर्सेस विजय इंश्योरेंस धमतरी के मध्य खेला गया जिसमें अधिक संख्या में दर्शकों ने यहां मैच का लुफ्त उठाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन में एक क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें पहले क्वार्टर फाइनल रोहित 11 वर्सेस विजय इंश्योरेंस के मध्य खेला गया जिसमें विजय इंश्योरेंस के टीम ने यहां मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके तुरंत पश्चात प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल खेला गया जो की ऑल स्टार रायपुर वर्सेस सर्व शिव रायपुर के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करती हुई सर्वशिवा की टीम ने निर्धारित 6 ओवरो 32 रन पर आल आउट हो गई जवाब में 33 रनों का लक्ष्य ऑल स्टार के समक्ष रखा जिसको डिपेंड करती हुई और शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वशिवा की टीम ने मात्र 24 रनों में ऑल स्टार रायपुर की टीम को ऑल आउट कर आठ रनों से मुकाबला अपने नाम की और फाइनल में प्रवेश किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे शशांक जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 रन और दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरा सेमीफाइनल टर्फ टाइटंस धमतरी वर्सेस विजय इंश्योरेंस धमतरी के बीच खेला गया जिसमें टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में मात्र 21 रन ही बना पाई और जीत के लिए विजय इंश्योरेंस धमतरी के समक्ष 22 लक्ष्य जिसके जवाब में विजय इंश्योरेंस की टीम ने आसानी से 2.1 ओवर में एक विकेट खोकर यहां लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल में प्रवेश किया और इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच रहे आकाश डिंडोलकर जिन्होंने घातक गेंदबाजी कर दो ओव्हर में तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसके पश्चात प्रतियोगिता के तीसरा पुरस्कार के लिए मैच खेला गया जिसमें ऑल स्टार रायपुर वर्सेस टर्फ टाइटन के बीच मैच खेला गया जिसमें ऑल स्टार रायपुर ने यहां मुकाबला जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले सर्व शिव रायपुर वर्सेस विजय इंश्योरेंस धमतरी के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय इंश्योरेंस की टीम निर्धारित 6 ओवर में 31 रन बनये और जीत के लिए सर्व शिवा रायपुर के टीम को 32 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में चार ओवर में रायपुर के टीम ने यहां लक्ष्य हासिल कर मानसून कब का खिताब अपने नाम किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे नितिन सिंह जिन्होंने मैच विनिंग 12 रनों की पारी खेली साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी भी की है।
टीम व खिलाडिय़ों को मिले पुरस्कार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एएसपी मणिशंकर चंद्रा एवं डीएसपी श्रीमती रागिनी मिश्रा एवं प्रतियोगिता के संरक्षक पंडित राजेश शर्मा के हाथों खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह की समापन हुआ। उक्त प्रतियोगिता के आयोजक यंग स्टार क्रिकेट क्लब धमतरी रघुवीर बघेल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे सर्व शिवा रायपुर की टीम को 31000 रुपए व विनर ट्रॉफी प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे विजय इंश्योरेंस की टीम को 21000 व रनर ट्रॉफी प्रदान किया गया। तृतीय स्थान में ऑल स्टार रायपुर के टीम को 11000 वह कप प्रदान किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता में अन्य पुरस्कार भी रखे गए थे। मैन ऑफ़ द सीरीज रहे आकाश डिंडोलकर को 5000 नगद व ट्रॉफी, बेस्ट बल्लेबाज सुमित बघेल रहे जिनको 3000 वह ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर रहे आकाश डिंडोलकर जिनको 3000 व ट्रॉफी, फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे नितिन सिंह को 5000 व ट्रॉफी, फस्र्ट सेमीफाइनल के मैन ऑफ द मैच सर्वा शिव के शशांक को 2000 व ट्रॉफी, सेकंड सेमी फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे विजय इंश्योरेंस के आकाश डिंडोलकर जिनको 2000 व ट्रॉफी प्रदान किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!