Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर द्वारा कुरूद में किया गया निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

कुरुद। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, देश में टी.बी रोग के उन्मूलन हेतु कार्य कर रहा है। जिले में टीबी रोग उन्मूलन की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान शुभारंभ हुआ। कुरूद में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक अजय चन्द्राकर ने ऑडोटोरियम हॉल में दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंम्भ किया। मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल. कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण कार्यकम, अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल करते हुए निक्षय निरामय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में टी.बी. के शंकास्पद मरीजों की खोज, उच्च जोखिम समुहों वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन, कुष्ठ शंकास्पद मरीजों की खोज, वयोवृद्ध व्यक्तियों की हेल्थ प्रोफाईल के साथ स्वास्थ्य जांच, पुष्टि एवं स्वास्थ जीवन शैली हेतु जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि टी.बी. रोग जांच एवं उपचार से ठीक होने वाला साध्य बीमारी है, जागरूकता और उचित खान-पान से टी.बी. एवं अन्य गंभीर बीमारीयों से हम बच सकते हैं। सबके प्रयास से हमारे देश से पोलियो जैसे बीमारी को जड़ से खतम कर चुके हैं। भारत अब विकसित राष्ट्र बनने को अग्रसर है, अब हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और एक जिम्मेदार नगारिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन औपचरिकता को छोड़कर आनौपचारिक रूप से पूर्ण निष्ठा भाव से करना होगा। इस अवसर पर हितग्राहियों को फूडबास्केट, चश्मा, सुनने की मशीन, एवं वाकर स्टीक का वितरण विधायक के हाथों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिको के हाथों किया गया। साथ ही प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर श्रीमति पूर्व नगर पचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, जीवनदीप सदस्य, अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!