Uncategorized
एल्डरमैन अशोक सिन्हा ने महापौर रामू रोहरा से भेंट कर रखी विभिन्न मांग

शपथ लेने के दूसरे दिन मनोनीत पार्षद एल्डरमैन अशोक सिन्हा ने नगर निगम महापौर रामू रोहरा से बाबू पंडरी राव कृदत इंडोर स्टेडियम के क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल को नवीन बाउंड्री वॉल बनाने एवं सेन चौक सेंट मैरी स्कूल के बाजू से श्री राम नगर डॉ अंबेडकर वार्ड का रोड चौड़ीकरण की मांग की.महापौर रामू रोहरा ने जल्द से जल्द कार्य की स्वीकृति कराने का आश्वासन दिया.