Uncategorized

दानीटोला शराब दुकान से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दानीटोला स्थित शराब दुकान में 5 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत तोड़कर शराब और नकदी चोरी की गई थी।प्रार्थी दुर्गेश सोनकर की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331, 305(e) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।तकनीकी साक्ष्य और सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने कृष्णा निर्मलकर पिता राजकुमार निर्मलकर 20 वर्ष निवासी बरदीपारा (गौठान के सामने) धमतरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी की गई शराब में से कुछ पी लेने और नकदी खर्च करने की बात कही।उसकी निशानदेही पर घर से व्हाईट रैबिट पौवा, सेवन हावर्स पौवा व 1000 रूपये नगद बरामद किए गए।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!