Uncategorized

महासमुंद लोकसभा की जीत में धमतरी विधानसभा ने रचा कीर्तिमान, पूर्व विधायक रंजना साहू ने मतदाताओं का जताया आभार

मोदी की गारंटी और भाजपा के विकास कार्यों पर पुन: विश्वास जताने धमतरी की जनता का हृदय से आभार - रंजना साहू

धमतरी। लोकसभा चुनाव परिणाम में छत्तीसगढ़ में ग्यारह में से दस सीटों पर भाजपा ने अपना झंडा मजबूती से गाड़ा है,वहीं महासमुंद लोकसभा भी भाजपा ने एक लाख पैंतालीस हजार मतों से जीता है जिसमें धमतरी विधानसभा से ऐतिहासिक लीड लेकर नया कीर्तिमान धमतरी की जनता ने रचा। धमतरी विधानसभा से सैंतीस हजार से अधिक वोटों से भाजपा ने जीत दर्ज की,धमतरी की जनता का आभार मानते हुए प्रेस नोट जारी करते हुए धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने और महासमुंद लोकसभा को जीतने धमतरी की जनता ने जो भाजपा के प्रति अपना अपार स्नेह जताकर सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं वो अविस्मरणीय है,मोदी की गारंटी और भाजपा के विकास कार्यों पर पुन: विश्वास जताने धमतरी विधानसभा की जनता का हम आभार करते हैं,

धमतरी के मतदाताओं ने जिस जागरूकता के साथ हमारी प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जिताने में अपनी महती भूमिका निभाई है उसी समर्पण भाव के साथ धमतरी का विकास भी उतनी ही तेजी से होगा,मैं धमतरी विधानसभा के सभी मतदाताओं एवं भाजपा के बूथ अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं का इस जीत की बधाई देते हुए आभार और धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!