धन्वंतरी जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह 18 नवंबर को, छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण
औषधि विक्रेता संघ आमदी, रावां एवं कोर्रा जोन के तत्वावधान में होगा आयोजन
धमतरी। औषधि विक्रेता संघ आमदी, रावां एवं कोर्रा जोन के तत्वावधान में 18 नवंबर को धन्वंतरी जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम नया बाजार चौक रावां में संध्या 7 बजे भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना एवं अतिथि सम्मान के साथ शुरू होगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे भोजन तथा रात्रि 8.30 बजे से चम्पा बसन छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी भकुर्रा की रंगारंग प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में जबरदस्त कॉमेडी और मनोरंजन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजेश साहू, उपाध्यक्ष सीसीडीए एवं अध्यक्ष जिला औषधि विक्रेता संघ धमतरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश साहू, महासचिव जीवी संघ धमतरी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में दिनेश डे, कोषाध्यक्ष जीवी संघ धमतरी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में तेजपाल कोरपर, संरक्षक डीसीडीए, बनी नाहर एवं लक्ष्मण साहू जिला संयोजक, नीरज नाहर, नीतेश हिरवानी एवं दीपेश मेहता सीसीडीए सदस्य, ज्ञानिक साहू सरपंच ग्राम पंचायत रावां तथा गोपाल पटेल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रावां शामिल होंगे। अतिथि के रूप में रूपेंद्र साहू अध्यक्ष ग्रामीण जोन, इंद्र कुमार हिंदूजा कार्यकारिणी सदस्य, रिखब जैन अध्यक्ष नगरी जोन, केवल साहू अध्यक्ष भखारा जोन, नेमीचंद बैस अध्यक्ष कुरूद जोन, दीनदयाल साहू अध्यक्ष मगरलोड जोन, डॉ. रोशन साहू, डॉ. गजेंद्र साहू एवं डॉ. राजू साहू जिला उपाध्यक्ष, मनीष साहू एवं चंद्रदीप सिंह कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे। आयोजन में संरक्षक मनोज साहू, अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र केशरवानी, सचिव हरीश साहू, उपाध्यक्ष फनेन्द्र साहू, जोन संयोजक गोपी साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. तिलक गजेंद्र, जिला उपाध्यक्ष डॉ. टीआर सिन्हा सहित कार्यकारिणी सदस्य झरेन्द्र यादव, कैलाश साहू, सूरज साहू, खिलेश साहू, ईश्वर कुमार साहू, डिलेश्वर साहू, संजय सिन्हा एवं डॉ. संजय साहू की सहभागिता रहेगी।
