Uncategorized

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर सिन्हा समाज द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा


धमतरी। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के पावन अवसर पर सिन्हा समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा में समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं एवं ग्रामीण समाजजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष धमतरी प्रियंका सिन्हा भी कलश यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने मातृशक्ति एवं समाजजनों को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जीवन शौर्य, पराक्रम, न्याय और धर्म की रक्षा का प्रेरणादायी प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!