Uncategorized

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के पालक शिक्षक मीटिंग में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

धमतरी। नगर पंचायत आमदी के स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल का पेरेंट्स-टीचर मीटिंग विधायक ओंकार साहू कि उपस्थिति में हुई। इस मौके पर बच्चों की गतिविधियों कि रिपोर्ट अभिभावकों को दी गई , जिसमें बच्चों द्वारा स्कूल में की जा रही विभिन्न क्रियाकालापो के बारे में बताया। वहीं, जिन बच्चों ने पूर्व में जिला स्तरीय महिला खेल स्पर्धा में प्रथम व द्वितीय स्थान बनाकर गोल्ड मैडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया, उन्हें भी सम्मानित किया। जबकि स्कूल में अलग-अलग अवसरों पर गतिविधियों में पार्टिसिपेट करने वाले बच्चों को प्रशंसा पत्र दिए। इस दौरान विधायक ओंकार साहू नें अभिवाहको से संवाद करते हुए कहा पेरेंट्स टीचर मीटिंग एक ऐसा पल होता है जिसमें हम बच्चों के प्रगति व्यवहार , टीचर और बच्चों के बीच सामंजस्य , पालक और बच्चों के बीच सामंजस्य , बच्चों की शारीरिक विकास , बच्चों के दिनचर्या व परीक्षा के परिणाम साथ अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हैं। इस दौरान उन्होंने पालकों को अपने बच्चों की दिनचर्या सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात विधायक ने स्कूल के सभी कक्षाओं में भ्रमण करके विधायक का निरीक्षण किया इस दौरान प्राचार्य नें विधायक से स्कूल के सुविधाओं में वृद्धि के लिए विधायक को प्रमुख विषयो को लेकर मांग पत्र भी सौंपा। विधायक ने स्कूल की मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मीटिंग में नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, ज्योति साहू अध्यक्ष प्रबंधन समिति, चितेंद्र साहू विधायक प्रतिनिधि, किशन सत्येंद्र , रामलाल देवांगन सेवानिवृत शिक्षक, निर्मला साहू निर्मला ढीमर साथ में शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!