Uncategorized

पूर्व निगम अध्यक्ष अनुराग मसीह महापौर पद के लिए कांग्रेस से है मजबूत दावेदार

तीन बार रहे पार्षद, नेता प्रतिपक्ष और निगम अध्यक्ष रहकर शहर विकास में निभाते रहे है महत्वपूर्ण भूूमिका

सभी जाति वर्ग, धर्म सम्प्रदाय का सम्मान करते हुए सक्रियता और विकास की प्रतिबद्धता से बनाई है शहर में अलग पहचान

धमतरी. नगरीय निकाय चुनाव के तहत महापौर पद के लिए इस बार आरक्षण अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। ऐसे में कई दावेदार सामने आ रहे है। इन सब के बीच कांग्रेस से पूर्व निगम अध्यक्ष अनुराग मसीह का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। श्री मसीह के पूर्व राजनीतिक सफर व सक्रियता को देखते हुए वे कांग्रेस से महापौर पद के लिए मजबूत दावेदार हो सकते है।
उल्लेखनीय है कि श्री मसीह छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय है। छात्र जीवन से ही छात्र हित से लेकर विकास व जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाते रहे है। बता दे कि श्री मसीह ने बी.कॉम, एम.ए. अर्थशास्त्र की शिक्षा अर्जित की है। राजनैतिक क्षेत्र में शुरु से ही विभिन्न दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते रहे है। 1993-94 में वे पूर्व जिला महामंत्री एन.एस.यू.आई. रहें। 1994-95 में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शा. स्नातकोत्तर महा.वि. धमतरी रहें। 1999-2001 में पूर्व संयुक्त सचिव जिला युवा कांग्रेस रहें। 2004 से 2009 तक नगर पालिका परिषद धमतरी में पार्षद रहे। भवन निर्माण परिवहन संघ के पूर्व अध्यक्ष रहें। मेनोनाईट चर्च परिषद् धमतरी के पूर्व समाजिक पंच, चर्च कार्य परिषद् के पूर्व सदस्य, चर्च भवन एवं सम्पदा परिषद् धमतरी के पूर्व सचिव, सहकारी प्रिंटिंग प्रेस लिमि. धमतरी (छ.ग.) के पूर्व डायरेक्टर, म.प्र. राज्य औद्योगिक सहकारी संघ भोपाल शहर के पूर्व सदस्य, एवं वार्ड के विभिन्न मंचों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। नगर पालिक निगम धमतरी में 19 जनवरी 2015 से 5 जनवरी 2020 तक पार्षद व नेता प्रतिपक्ष रहें। इसके पश्चात नगर पालिका निगम धमतरी 6 जनवरी 2020 से 5 जनवरी 2025 तक पार्षद व अध्यक्ष रहें।
स्पष्ट है कि पूर्व निगम अध्यक्ष अनुराग मसीह का पूरा जीवन राजनीति के माध्यम से समाजसेवा व विकास के लिए समर्पित रहा। श्री मसीह की विशेषता है कि वे सभी जाति वर्ग, धर्म सम्प्रदाय का सम्मान करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देते है। श्री मसीह का नेता प्रतिपक्ष कार्यकाल काफी सफल रहा। इस दौरान उन्होने शहर विकास व जनहित के मुद्दों पर मुखरता से आवाज बुलंद किया। वहीं निगम अध्यक्ष रहते हुए सदन की कार्यवाही का निष्पक्षतापूर्वक संचालन किया। रोजाना अपने निगम कार्यालय में समय देकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या शिकायतों को सुनकर निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते रहे। शहर भ्रमण कर स्वच्छता व विकास कार्यो में गति लाने में भी वे सक्रिय रहे। मिलनसार, जागरुक व शिक्षित है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से महापौर पद के लिए योग्य उम्मीदवार हो सकते है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!