1 क्विंटल धान बेचा तो किसानों को 21 क्विंटल के हिसाब से 13839 रुपए बोनस, यह चुनावी जुमला है – लेखराम साहू

धमतरी. कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली लेखराम साहू ने छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार विष्णु देव सरकार के द्वारा किसानों को एक क्विंटल भी धान बेचा तो किसानों को 21 क्विंटल के हिसाब से 13839 बोनस देने की जो घोषणा है इसको चुनावी जुमला बताते हुए लेख राम साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार मोदी की सरकार पूर्व चुनाव में आम जनता के खाते में 15-15 लाख रुपए देने की बात कही थी लेकिन आज तक इस धोखेबाज एवं जुमलेबाज सरकार ने आम जनता का भरोसा तोड़ दिया आम जनता को चुनाव आने पर प्रलोभन देने के लिए बड़ी-बड़ी योजनाओं का घोषणा कर दिए जाते हैं और आम जनता को धोखे में डालकर विश्वास घात किया जाता है और उनके बहुमूल्य वोट प्रलोभन देकर वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा भी किया था। लेखराम साहू ने कहा कि अहिवारा विधानसभा उपचुनाव भिलाई नगर निगम बीरगांव नगर निगम और नरहरपुर नगर पंचायत की चुनाव सामने है इसलिए इस जुमलेबाज सरकार ने आम जनता को प्रलोभन देने जैसे हरकत फिर से कर रहा है निश्चित तौर पर इस सरकार ने पूर्व में धोखा देकर इस बार भी वैसा ही धोखा देने का योजना बना रखा है लेकिन छत्तीसगढ़ के जनता जाग चुकी है ऐसे जुमलेबाज सरकार को अब माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसान को प्रति एकड़ 13839 मिलेंगे यह राशि धान और धान बीज बेचने वाले पात्र किसानों को समान रूप से दी जाएगी एकड़ में 21 क्विंटल की अनिवार्यता खत्म प्रति एकड़ एक क्विंटल बेचा तो किसानों को बोनस राशि प्रति एकड़ 13839 रुपया ही मिलेगी यह भी एक धोखा हो सकता है।

