Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने किया बालक चौक नाला सफाई कार्य का निरीक्षण, बेहतर निकासी व सफाई व्यवस्था हेतु किया निर्देशित

महिला प्रसाधन के रास्ते पर पसरा लगाकर हो रही थी दुकानदारी, महापौर ने पसरा हटाने किया निर्देशित, अब महिलाओ को मिल पायेगी प्रसाधन की सुविधा

आज महापौर रामू रोहरा द्वारा आमापारा बालक चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया.जंहा नाला सफाई, बेहतर निकासी व्यवस्था और महिला प्रसाधन मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए.
निगम द्वारा बालक चौक नाले की सफाई कराइ जा रही है जिसका श्री रोहरा ने निरीक्षण किया.इस दौरान सफाई कर्मचारियों को प्रेशर मशीन का उपयोग कर पाइप को साफ करने कहा.साथ ही नाले का मलबा भीतर तक निकालने कहा जिस पर टीम ने बेहतर तरीके से सफाई कार्य को अंजाम दिया.बता दे कि आमापारा वार्ड क्षेत्र से नालियों का पानी बालक चौक नाले के माध्यम से निकासी होती है.इसलिए उक्त नाले की सफाई काफी महत्वपूर्ण है.
इसके बाद महापौर श्री रोहरा बालक चौक निगम काम्प्लेक्स के पास बने महिला प्रसाधन स्थल पहुंचे जंहा उन्होंने देखा कि उक्त प्रसाधन का उपयोग महिलाओ द्वारा नहीं हो पा रहा गई.दरअसल कुछ दुकानदार उक्त प्रसाधन के मार्ग में दुकान लगाकर सालो से व्यवसाय कर रहे हैं.जिससे प्रसाधन जाने का रास्ता ब्लॉक हो जाता है.साथ ही सड़क पर पसरा लगाकर व्यवसाय करने से पार्किंग स्पेस नहीं बचता लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी करते हैं.व्यस्त मार्ग संकरा हो जाता है.और यातायात प्रभावित होता है.इन समस्याओ को देखते हुए महापौर द्वारा दुकानदारों को सड़क पर पसरा न लगाने निर्देशित किया.महापौर के इस प्रयास से अब शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में महिलाओ को प्रसाधन की सुविधा मिल पायेगी.निरीक्षण के दौरान निगम सभापति विजय मोटवानी, नीलेश लुनिया,अखिलेश सोनकर सहित अन्य पार्षदगण मौजूद रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!