Uncategorized

अहिल्या बाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर भाजपा शहर मंडल द्वारा चलाया गया मंदिर स्वच्छता अभियान

पुण्य श्लोका लोक माता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पखवाड़ा अवसर पर मंदिर स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया।विदित हो पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होल्कर ने उत्तर से दक्षिण ,पूर्व से पश्चिम पूरे भारतवर्ष के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।पखवाडा में ज़िले ,जनपद,मंडल,निगम,पंचायत,वार्ड स्तर के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित है।इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा मंदिर स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसमे बूढ़ेश्वर महादेव,तुलजा भवानी मंदिर,क़िले का राम मंदिर,शीतला मंदिर,श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक,इतवारी बाज़ार शामिल रहे।मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल महामंत्री गौरव मगर एवं राजीव चंद्रकार ने बताया की
अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया,घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया, भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्न क्षेत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन हेतु की. कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा,मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल,महामंत्री गौरव मगर एवं राजीव चंद्राकर ,कवींद्र जैन,विनोद रणसिंग,विजय साहू बीथिका विश्वास,नीलेश लूनिया,अखिलेश सोनकर,नम्रता पवार,चंद्रभागा साहू,अज्जू देशलहरे ,तल्लीन गोश्वामी,विभा चंद्राकर,ईश्वर सोनकर,संजय देवांगन,आशा नंदू लोधी,नीतू विशाल त्रिवेदी,पिंटू ध्रुवंसी,धनेश्वर नवरंग,खिलेश कुंभकार,विजय ठाकुर,मुकेश शर्मा,सीमा चौबे,डाली सोनी,दीपक लोंधे, निगम के सफ़ाई कर्मचारी,स्वच्छता दीदी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!