Uncategorized

रोटरी क्लब धमतरी का सुरताल 2.0 बना प्रतिभाओं का शानदार मंच, 600 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

प्रतिभाओ को उचित मंच व अवसर देने के उद्देश्य से किया गया सुरताल 2.0 का आयोजन - सत्येन्द्र शर्मा


धमतरी। रोटरी क्लब धमतरी द्वारा जिले की प्रतिभाओं को अपनी कला एवं हुनर प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित सुरताल 2.0 सोलो सिंगिग व डासिंग का भव्य आयोजन 6 सितंबर, रविवार को फिट लाईफ जिम धमतरी में उत्साह, उमंग और जोश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धमतरी शहर के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 600 प्रतिभागियों ने भाग लेकर सोलो सिंगिंग एवं सोलो डांसिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर युवाओं तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी गायन और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती मीनू अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। रोटरी क्लब की सचिव रोटेरियन जाग्रति दोशी सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सफलता में रोटरी क्लब के प्रोग्राम डायरेक्टर्स एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रोटेरियन पल्लवी जायसवाल, रोटेरियन पिहू जायसवाल, रोटेरियन ऋतु लुनावत, रोटेरियन ऋषि लुनावत, रोटेरियन पिंकी खंडेलवाल, रोटेरियन सचिन खंडेलवाल, रोटेरियन बीजल मेहता, रोटेरियन दीपेश मेहता, रोटेरियन विजय गोयल, रोटेरियन मनीष मित्तल, रोटेरियन दुष्यन्त किरी, रोटेरियन दिव्या किरी, रोटेरियन अजय गोयल, रोटेरियन पायल गोयल, रोटेरियन सलिल श्रीवास्तव, रोटेरियन सुधा शर्मा, रोटेरियन जतिन लोहाना, रोटेरियन पूर्वी लोहाना, रोटेरियन अनुराग महावर, रोटेरियन सलज अग्रवाल, रोटेरियन नंदन जोशी, रोटेरियन आशीष, रोटेरियन अजीत खंडेलवाल, रोटेरियन अभिषेक गर्ग, रोटेरियन संदीप ध्रुव, रोटेरियन श्रुति वासानी, रोटेरियन अभिषेक गोयल, लक्ष्य शर्मा, अनुभव मित्तल एवं विभोर मेहता सहित अन्य सदस्यों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
38 वर्ष पुरानी रोटरी सेवा की प्रेरणादायक कहानी बनी सुरताल 2.0 का विशेष आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब की सेवा यात्रा से जुड़ी एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई। दिसंबर 1988-89 में आयोजित पोलियो सर्जिकल कैंप में प्रतिभागी ममता खालसा का सफल ऑपरेशन हुआ था। उस समय वे चलने में भी असमर्थ थीं। कार्यक्रम के दौरान हुई संक्षिप्त चर्चा में उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब के सौजन्य से हुए उस ऑपरेशन ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। आज वही ममता खालसा प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं और वर्षों बाद रोटरी क्लब के सुरताल 2.0 मंच पर अपनी गरिमामयी प्रस्तुति देने पहुंचीं।
प्रोग्राम डायरेक्टर्स ने कहा—प्रतिभाओं को अवसर देना रोटरी की बड़ी सेवा
प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन पल्लवी जायसवाल ने कहा कि रोटरी क्लब केवल सामाजिक सेवा तक सीमित संस्था नहीं है, बल्कि यह लोगों को आगे बढऩे और अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने का उचित मंच भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सुरताल 2.0 जैसे आयोजन बच्चों, युवाओं और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन पिंकी खंडेलवाल ने कहा कि सुरताल 2.0 में जिस तरह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, वह इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है। प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन पिहू लुनावत ने कहा कि सुरताल 2.0 ने यह साबित किया है कि जब प्रतिभाओं को मंच मिलता है, तो वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बना सकती हैं। प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन सलज अग्रवाल ने कहा कि सुरताल 2.0 जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का मूल उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है और प्रतिभाओं को मंच देना इसी सोच का एक हिस्सा है। प्रोग्राम डायरेक्टर मनोज उत्तर ने कहा कि सुरताल 2.0 में प्रतिभागियों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हुआ कि धमतरी जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटेरियन सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि सुरताल 2.0 रोटरी क्लब की उस सोच का हिस्सा है, जिसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग और जिले के प्रत्येक क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर दिया जा सके। उन्होंने कहा, धमतरी जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और उचित अवसर देने की है। हमारा प्रयास है कि कोई भी प्रतिभा अपने हुनर को प्रदर्शित करने के अवसर से वंचित न रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!