Uncategorized

दीपावली के पहले विद्युत व्यवस्था होगी दुरुस्त, 134 में से 90 फीडर का हुआ मेंटेेेनेंस

30 अक्टूबर तक जारी रहेगा विद्युत विभाग का मेंटेनेंस कार्य, ताकि त्यौहारी सीजन में विद्युत आपूर्ति न हो बाधित

प्रभावित क्षेत्रो के उपभोक्ताओं को मैसेज, मोर बिजली एप व अखबारों के माध्यम से दी जा रही मेंटेेेनेंस की पूर्व सूचना

धमतरी। दीपावली दीपो का पर्व है पर्व के दौरान चारो ओर रौशनी बिखरती है। ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा भी पर्व को बेहतर विद्युत सप्लाई व्यवस्था बनाए रखने हर वर्ष की भांति इस वर्ष विशेष तैयारियां की जा रही है।
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी संभाग अन्तर्गत कुल 134 फीडर आते है जिनमें से अब तक 90-95 फीडरो का मेंटेनेंस कार्य हो चुका है। शेष का मेंटेनेंस 30 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। विभाग द्वारा रोजाना कई फीडरो का मेंटेनेंस कराया जा रहा है। इस दौरान घंटो विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। जिससे लोगो को असुविधा भी हो रही है। सामान्यत: फीडर व लाईन मेंटेनेंस की पूर्व सूचना दी जा रही है। अखबारो में विज्ञापन प्रकाशित कर व संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर टेस्ट मैसेज व मोर बिजली एप के माध्यम से भी मेंटेनेंस व विद्युत बंद की पूर्व सूचना दी जाती है। ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो। कल व आज भी महालक्ष्मी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के पूर्व सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहने की सूचना पूर्व में दी गई। 30 अक्टूबर तक मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के पश्चात दीपावली पर्व के सप्ताह भर पूर्व से ही निर्बाध विद्युत सप्लाई जारी रहेगी, ताकि व्यापार व अन्य कार्य प्रभावित न हो।
पर्व के दौरान बनेंगे 8 की जगह 10 सेंटर, शिकायतों पर होगा क्विक एक्शन
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति बेहतर बनाए रखने पूरी तैयारी रखी जाएगी। विगत वर्ष में पर्व के दौरान 8 सेंटर बनाए गए थे, जहां विभागीय कर्मचारियों की तैनाती रही थी इस बार 10 सेंटर बनाए जाएंगे। जहां तैनात कर्मचारियों द्वारा विद्युत संबधित किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायतों पर क्विक एक्शन लिया जायेगा।

”दीपावली पर्व के पूर्व मेंटेनेंस कार्य जारी है। धमतरी संभाग के 134 में से 90-95 फीडरो का मरम्मत हो चुका है, शेष फीडरो का 30 अक्टूबर तक मरम्मत कर लिया जायेगा। पर्व के दौरान इस बार 8 की जगह 10 सेंटर बनाकर किसी भी प्रकार की विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्या, शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। ÓÓ

अनिल सोनी
ईई, विद्युत विभाग धमतरी
—————————

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!