Uncategorized

सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंध गरबा नाइट का हुआ समापन


धमतरी। सिंध गरबा नाइट में बच्चे से लेकर 70 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी थिरकी। इसमें हुए विविध स्पर्धा के तहत मंजू होतवानी गुजराती क्वीन एवं कोमल पाहूजा गरबा क्वीन खिताब से नवाजी गई। गौरतलब है कि सिंध शक्ति महिला मंडल एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज के संयुक्त तत्वाधान में नवरात्र के तहत सिंध गरबा नाइट का आयोजन सिन्हा छात्रावास भवन में किया गया। सिंध शक्ति महिला संगठन अध्यक्ष पार्वती वाधवानी एवं प्रिया पंजवानी ने बताया कि सिंधी समाज की बच्चों व युवती एवं महिलाओं के लिए आयोजित सिंध गरबा नाइट की पूरे नवरात्रभर धूम रही। इसके समापन पर गुजराती परिधान ड्रेस कोड रखा गया था। इसके तहत गुजराती क्वीन के लिए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसमें यह खिताब मंजू होतवानी को मिला। सिंध शक्ति महिला मंडल की पार्वती वाधवानी, प्रिया पंजवानी, साक्षी वाधवानी ने बताया कि सिंध गरबा के अलग-अलग आयु वर्ग के लिए स्पर्धा आयोजित की गई थी। इसमें कीड्स गल्र्स में याचिका खटवानी ने बाजी मारी। गल्र्स में रिया चावला व मुस्कान लालवानी एवं महिला वर्ग में सौम्या पंजवानी, पिंकी भोजवानी, मुस्कान युगानी, सपना वाधवानी स्वीटी होतवानी ने बाजी मारी। 45 से 70 साल आयु वर्ग में लक्ष्मी जसूजा, पलक सुंदरानी, पलक कीर्ति, मधु पुरस्कृत किये गये। गरबा क्वीन का खिलाब कोमल पाहूजा को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूज्य पंचायत सिंधी समाज पूर्व अध्यक्ष महेश रोहरा, अध्यक्ष चंदूलाल जसवानी, रामचंद वाधवानी, रोमी सालवानी, बंटी वाधवानी, प्रीति पिंजानी, शारदा चांवला, जया चांवला, पलक सुंदरानी सहित अन्य का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!