गायत्री परिवार द्वारा 50 समयदानी कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
जिला संयुक्त समन्वय समिति धमतरी का आयोजन

धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे जन्म शताब्दी समारोह अभियान के अंतर्गत ज्योति कलश रथयात्रा संचालन में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले जिले के धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक के 50 समयदानी कार्यकर्ताओं का जिला संयुक्त समन्वय समिति जिला धमतरी द्वारा सम्मान किया गया। विशेष रूप से उपस्थित उपजोन समन्वयक सी.पी.साहू, एवं संगठन प्रभारी एम.एल.साहू द्वारा गायत्री मंत्र दुपट्टा एवं श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया। प्रारंभ में जिला समन्वयक दिलीप नाग द्वारा जिले का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सी.पी.साहू ने कहा कि धमतरी जिला को गायत्री जिला बनाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रूप से भागीदारी निभाना है। महिला मण्डल को गांव गांव दीप यज्ञ की श्रृंखला चलाना है।एम.एल.साहू ने कहा कि धमतरी जिला गुरु कार्य में सभी क्षेत्रों में हमेशा नंबर वन रहकर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।इस स्तर को बनाए रखना है। वरिष्ठ परिजन सूरज लांबा एवं बंशीलाल यदु ब्लाक समन्वयक कुरुद ने भी अपने विचार रखे। नगर समन्वयक शेखन साहू द्वारा गुरुदेव का अपने अंग अवयवों से अपेक्षा का वाचन किया। वरिष्ठ परिजन राजकुमार साहू द्वारा सत संकल्प का पाठ कराया गया। संतोष साहू एवं तातूराम धीवर द्वारा प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन युग पुरोहित नारायण कौशिक ने किया, आभार प्रदर्शन उगेश बंसोर ब्लाक समन्वयक द्वारा किया गया।जिन समय दानियों का सम्मान किया गया उनमें धमतरी ब्लाक से पुरुषोत्तम निर्मलकर, घनश्याम ठाकुर, कौशल साहू, गोविंद मीनपाल, मोहन गंजीर, लक्ष्मण यादव, नारायण कौशिक, गजानंद साहू, , राजकुमार साहू, शेखन साहू,उगेश बंसोर, शकुन कश्यप, यशोदा साहू, सुशीला छाटा, प्रमिला साहू, चमेली साहू, पुष्पा सिन्हा,कुरुद ब्लाक से श्रीमती साधना देवांगन, रेखा कमलवंशी, कविता डड़सेना, सोहद्रा तारक,तेश्वरी साहू, विद्या देवांगन, ओम प्रकाश साहू,संतोष साहू, तातूराम धीवर, शांति लाल साहू, गोवर्धन साहू, बंशीलाल यदु, मगर लोड ब्लाक से फनेन्द्र जगत, खिलावन साहू,वेदलाल निषाद, सहदेव निषाद, केवल राम साहू,बिशेलाल साहू,कमल साहू, भागीरथी सोनकर, नगरी ब्लाक से सुरेश साहू,टेमन कश्यप, मोतीलाल दिवाकर, धर्मेन्द्र साहू, रमेश सार्वा, राम कुमार सामरथ, भखारा ब्लाक से बिष्णु हिरवानी, यशवंत साहू, भीषम साहू, नेमसिंह सिन्हा, योगेश्वरी साहू, टीकाराम साहू, सहित अन्य उपस्थित वरिष्ठ परिजनों का भी सम्मान किया गया जिनमें प्रमुख रूप से लाला राम मगेन्द,राम आसरा साहू, पारसमणी साहू,लिकेश साहू, तीरथ राम साहू, घासी राम कोसरिया, जीवन लाल साहू,नरेश साहू,परऊ राम साहू आदि।
