Uncategorized

बढ़ते बिजली बिल के कारण गृहणियों का घर चलाना हुआ मुश्किल – सुमन मेश्राम

सरकार ने बिजली की राहत छीन कर भाजपा कर रही है जनता के साथ अन्याय


धमतरी। बढ़े हुए बिजली बिल पर डाक बंगला वार्ड पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा है कि बढ़ते बिजली वजह से आम आदमी के जेब में डाका डाला जा रहा है पहले से महंगाई बढ़ी हुई है उसके बाद बिजली बिल दुगुने तीन गुने आने से गृहणियों को घर चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है बढे हुए बिजली बिल ने आम लोगो का बजट बिगाड़ के रख दिया है 100 यूनिट तक बिजली पर हाफ योजना का लाभ मिलने की बात सरकार द्वारा की गई है वही 101 यूनिट चलने पर पूरा बिल देना पड़ेगा और आज वर्तमान समय में अधिकांशत घरों में बिजली की खपत लगभग 200 से 300 यूनिट की होती है इस स्थिति में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे घरों में में ज्यादा बिजली का बिल आया रहा है समान्य परिवार का बिजली बिल पहले 400 से 500 तक आता था वही सितम्बर माह में बिजली बिल 1000 से 1200 तक आया है पूर्व की कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना का लाभ देकर आम आदमियों को बड़ी राहत दी थी। लेकिन विष्णु देव साय की सरकार सीधे आम आदमी के जेब में डाका डालने का काम कर रही है महंगाई का यही हॉल रहा तो आने वाले समय में भाजपा की सरकार को आम जनता उखाड़ फेंकेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!