Uncategorized

सार्थक ग्रीन धमतरी के सदस्यों द्वारा जेल परिसर में 50 पौधों का किया गया रोपण,ट्री गार्ड लगाकर किया गया सुरक्षित


धमतरी। जिला जेल धमतरी में श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर एवं जेल अधीक्षक जिला जेल धमतरी के पहल पर स्वयं सेवी संस्था सार्थक ग्रीन धमतरी के सदस्यों द्वारा जेल परिसर में 50 नग फूलदार, छायादार एवं फलदार पौधा का रोपण ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया। जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यह पहल केवल जेल परिसर को हरा-भरा बनाने में मदद करेगी, बल्कि जेल के अधिकारी,कर्मचारियों और बंदियों को भी प्रकृति के साथ जुडऩे का अवसर प्रदान करेंगी। जिला जेल धमतरी के अधिकारी,कर्मचारीगण सहभागी होकर पौधों को संरक्षित करने का शपथ लिया गया तथा सार्थक ग्रीन संस्था को इस पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।उक्त पौधा रोपण कार्यकम में एन.के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, मदन लाल साहू, मुख्य प्रहरी, दानी लाल साहू शिक्षक, निरंजन रात्रे प्रहरी, सत्यनारायण साहू प्रहरी, उमेश कुमार पुरेना प्रहरी एवं रिपुसुदन निषाद प्रहरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!