शहर के खेल प्रतिभाओं का उम्दा प्रदर्शन, बाहर की टीमें लीग मैचों में हुई बाहर
बच्चों के उत्साहवर्धन करने ग्राउंड में पहुंचे पालक
शहर का नाम रौशन करने वाले खिलाडिय़ों की तैयार होगी फौज -: योगेश रायचुरा

धमतरी। खेल पखवाड़ा के शुभारंभ प्रतिस्पर्धा में फुटबॉल मैच, जो की कल सुबह प्रारंभ हुआ वह शाम होते-होते अन्य शहरों से आए हुए खिलाड़ी तथा उनके टीम प्रतिस्पर्धा से बाहर लीग मैचों में ही होते गई, यह सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहा जिसमें क्वार्टर फाइनल तथा सेमीफाइनल शहर की टीमों के बीच खेला जा रहा था खेल पखवाड़ा के आयोजन तथा संरक्षक पंडित राजेश शर्मा स्वयं मैदान में उपस्थित होकर समय-समय पर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते रहे उनके साथ नवोदित खिलाडिय़ों के पलक भी अपने बच्चों के उत्कृष्ट खेल को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित रहे तथा श्री शर्मा के द्वारा किए जा रहे हैं ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद देकर आभार भी व्यक्त कर रहे थे। 19 वर्ष से कम आयु के शहर के अलावा अन्य जगह से 17 टीमों ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया है जिसमें रनिंग शील्ड के साथ-साथ 7000 रूपया प्रथम तथा 5000 रूपए द्वितीय ईनाम एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किए जाने का व्यवस्था आयोजक समिति तथा पंडित राजेश शर्मा की ओर से की गई है। खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा द्वारा बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को खेलों से जोड़कर समाज के लिए स्वस्थ ऊर्जावान युवाओं का तैयार करते हुए शहर का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करना है जिसके लिए हम सभी पूरी प्रतिबद्धता, समर्पण के साथ इस पखवाड़े को सफलता के सोपान पर चढ़ाएंगे।