Uncategorized

नाग देव मंदिर परिसर में जनसुविधाओं के लिए 7.50 लाख की घोषणा पर महापौर का जताया आभार

धमतरी- हटकेसर,सुभाष नगर वार्ड स्थित नाग देव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर जगदीश ‘रामू’ रोहरा द्वारा महिला एवं पुरुष शौचालय तथा प्योर ब्लॉक निर्माण के लिए ₹7 लाख 50 हजार की राशि की घोषणा की गई है।
महापौर रामू रोहरा की इस घोषणा से क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। घोषणा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पार्षद श्रीमती पूर्णिमा देवांगन के साथ नाग देव महिला समूह की पदाधिकारी एवं सदस्य नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने महापौर श्री रामू रोहरा से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा मंदिर परिसर में आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 7.50 लाख की घोषणा किए जाने पर धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।
महिला समूह की पदाधिकारियों ने कहा कि नाग देव मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष शौचालय तथा प्योर ब्लॉक का निर्माण होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों एवं आसपास के नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जनहित में यह घोषणा करने के लिए महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नाग देव मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने महिला समूह एवं पार्षद श्रीमती पूर्णिमा देवांगन का आभार स्वीकार करते हुए कहा कि शहर के विकास में नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!