नाले में गिरे 7 वर्षीय बालक का 24 घंटे बाद मिला शव, परिजन व वार्ड हुआ गमगीन
रविवार की शाम शहर के भर्रीपारा-सोरिद वार्ड मे हुई थी घटना

धमतरी। शहर के भर्रीपारा-सोरिद वार्ड में रविवार शाम करीब 5:30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेलते-खेलते एक 7 वर्षीय बालक नाले में गिर गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में वार्डवासी जुट गए और बच्चे की तलाश शुरू की गई थी लेकिन सफलता नहीं मिली.तमाम प्रयासों के बाद आख़िरकार 24 घंटे बाद आज शाम बच्चे का शव नाले के पास ही फंसा हुआ मिला.इस खबर से बच्चे के परिजनों और वार्ड मे शोक की लहर छा गई. सभी की आँखे नम रही.
भर्रीपारा-सोरिद वार्ड निवासी लक्ष साहू, कक्षा दूसरी का छात्र है। वह रविवार शाम वह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा था.
घटना के बाद परिजनों और वार्डवासियों ने आसपास तलाश की। आशंका जताया गया था कि पानी के तेज बहाव के कारण बालक नाले के पाइप के अंदर फंस गया हो इसलिए ड्रील मशीन से तीन पाइप को तोड़ा भी गया था.स्थानीय गोताखोरो के नाकाम. होने के बाद SDRF की टीम भी तलाश मे जुटी रही. आक्रोषित वार्ड वासियो ने कल चक्काजाम भी किया था .