Uncategorized

अग्निवीर में चयनित भुवनेश्वर साहू का सम्मान, गर्व और उत्साह के साथ दी गई विदाई

राष्ट्रसेवा का अवसर गौरव की बात, युवा लें प्रेरणा - हरख जैन


भखारा। नगर पंचायत भखारा के वार्ड क्रमांक 3 निवासी भुवनेश्वर कुमार साहू पिता रुकेश साहू, पौत्र सालिकराम साहू के भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के अंतर्गत चयन होने पर सम्मान, अभिनंदन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्डवासियों एवं नगरवासियों ने पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने कहा कि भुवनेश्वर साहू का अग्निवीर में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा का अवसर हर युवा के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, तहसील साहू समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक अनिल कुमार साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक सोमनाथ साहू, प्रधान पाठक हेमंत कुमार साहू, पार्षद छवि निर्मलकर, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!