शिक्षा से हम समाज में सभ्य व सक्षम बन सकते है – कविता बाबर
बिरेतरा स्कूल में साइकिल, गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का हुआ वितरण
प्रार्थना स्थल में टीना शेड निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन

धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिरेतरा में हायर सेकेंडरी, माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला एवं ग्राम पंचायत तथा ग्राम वासियों के सहयोग से संयुक्त रूप से विधायक ओंकार साहू के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत धमतरी के सदस्य कविता बाबर की अध्यक्षता एवं जनपद पंचायत धमतरी के सदस्य फागेश्वरी साहू, सरपंच ग्राम पंचायत धनेश्वरी ध्रुव, जिला कांग्रेस महामंत्री आकाश गोलछा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेश बाबर, हायर सेकेंडरी स्कूल समिति अध्यक्ष टीकाराम साहू, विधायक प्रतिनिधि उत्तम साहू, पूर्व टीआई मुन्ना लाल पटेल, उपसरपंच मनीष साहू आमदी नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर की विशिष्ट आथित्य में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली कक्षा छठवीं एवं कक्षा नवी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक गुलाल लगाकर मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा शासन की ओर से नि:शुल्क प्रदाय की जाने वाली पाठ्य पुस्तक, गणवेश एवं नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व विद्यार्थी एवं ग्राम के नवयुवक थानेश्वर साहू के थल सेना में अग्निवीर के रूप में चयन होने पर अतिथियों के द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। विधायक ओंकार साहू के माध्यम से हायर सेकंडरी विद्यालय में प्रार्थना स्थल में टीना शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर ने इस अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव के महत्व, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का महत्व तथा शिक्षा के माध्यम से अनुशासन, संस्कार एवं विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर निर्माण संबंधित जानकारियों से अवगत कराया एवं बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि शिक्षा से हम समाज में सभ्य व सक्षम बन सकते है। कार्यक्रम में बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई।