Uncategorized

अवैध महुआ कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध मगरलोड पुलिस ने की कार्यवाही

आरोपियों से 4 जरीकेन में 73 लीटर महुआ कच्ची शराब कीमती 13,800 रूपये किया गया जप्त

मगरलोड पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत मुखबिर के बताए जगह पर छापे मार कि कार्यवाही कर ग्राम बोदलबाहरा के रहने वाले नंदकुमार कमार हाथादारहा नाला में अवैध रूप हाथ भट्ठी का उतारा कच्ची महुआ शराब बनाकर बेचने के लिए रखा हुआ कि मुखबिर सूचना पर हमराह स्टॉफ के बताये पते पर जाकर रेड कार्यवाही किया और नंदकुमार कमार हाथादारहा नाला में उपस्थित मिला जिसे अवैध शराब बेचने के संबंध में पुछताछ किया तो साफ इंकार किया नंदकुमार के उपस्थिति में गवाहों के समक्ष तलाशी किया गया जो हाथादारहा नाला के किनारे एक नीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन जिसके अंदर 30 लीटर तरल पदार्थ भरा हुआ था,तरल पदार्थ को मुखबिरों से सुधाकर एवं चखवाकर पहचान कार्यवाही करवाया गवाहीं द्वारा उक्त तरल पदार्थ को हाथ भट्ठी का उतारा कच्ची महुआ शराब का होना पहचान किया।
गवाहों के समक्ष अवैध महुआ शराब अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर अपराध क्र.92/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पायें जाने से नंदकुमार कमार के कब्जे से गवाहों के समक्ष गवाहों के जप्ती एक नीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 30 लिटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।दूसरी कार्यवाही में मुखबिर सूचना पर ग्राम बोदलबाहरा अंधवा बांध के पास थाना मगरलोड पुलिस द्वारा रेड की कार्यवाही कर दोनों आरोपियों के पास कोई वैध कागजात नहीं होने से टिकेश्वर ध्रुव से एक प्लास्टिक जरिकेन 30 लीटर वाला डिब्बा जिसके अंदर 23 लीटर महुआ फूल से निर्मित हाथ भट्टी से कच्ची महुआ शराब शराब भरा हुआ कीमती 4000 रूपये एवं पुनाराम ध्रुव से दो नग सफेद जरकिन में 10-10 लीटर महुआ फूल से निर्मित हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब भरा हुआ कोमली 3800 को जब्त किया गया।ए
आरोपियों के विरुद्ध अपराधक्र.93/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत,
सउनि.अजय बनारसी,प्रआर. दीनू मारकंडे,आर.नवीन टंडन भीमसेन साहू,गोविन्दा धृतलहरे, अजय गिरी,विमल पटेल राकेश साहू, सैनिक भेस सिन्हा का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!