Uncategorized

हर नागरिक राष्ट्र की गरिमा के लिए हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें : रंजना साहू

हर घर तिरंगा अभियान को सिर्फ एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं : विनय जैन

नगर पंचायत आमदी में हर घर तिरंगा अभियान तहत आमदी मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन

धमतरी। हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता उत्सव की थीम पर प्रत्येक गांव व वार्डो में अभियान चलाने आमदी मण्डल द्वारा नगर पंचायत आमदी में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। उन्होने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति, एकता और जन-जागरूकता का उत्सव है। हमारे तिरंगे की शान हर घर में फहराकर हम न केवल राष्ट्रप्रेम का भाव प्रकट करते हैं, बल्कि स्वच्छता जैसे अहम विषय को भी जन-आंदोलन बनाते हैं। इस वर्ष पार्टी ने हमें यह दायित्व सौंपा है कि हम हर गांव, हर गली, हर मोहल्ले तक इस संदेश को पहुंचाएं कि भारत का हर नागरिक राष्ट्र की गरिमा और स्वच्छता के प्रति अपनी जि़म्मेदारी निभाए। आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन ने कहा कि इस अभियान को सिर्फ एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। हर घर में तिरंगा फहराना है, हर गली को स्वच्छ बनाना है, हर दिल में देशभक्ति जगानी है। हर घर तिरंगा मोर तिरंगा मोर अभिमान के तहत कार्यक्रम नगर पंचायत आमदी में कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत आमदी अध्यक्ष श्रीमती ज्योति मुरलीधर साहू, पूर्व अध्यक्ष नीलकंठ साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष तेजराम साहू, कोमल यादव महामंत्री, अग्रवाल साहू सभापति जनपद सदस्य, ज्ञानेश्वर साहू साहू समाज अध्यक्ष, अश्रु साहू, उमानंद कुंभकार सभापति, जागेश्वर नेताम, सुनीता साहू पार्षद, त्रिभुवन मटियारा, नारायण मटियारा, संतोषी साहू, किरण साहू, छबलू साहू, कृपाल साहू, खिलेंद्र साहू, बूथ अध्यक्ष भूषण साहू, आनंद साहू, जागेश्वर साहू, दीनदयाल साहू, टीकाराम साहू, सोहन साहू, रघुनाथ साहू, कामता साहू, तरुण साहू, सोनू साहू, रेवत साहू, मितेश साहू, खोरबाहर पटेल, तेजराम पटेल, प्यारेलाल साहू सहित बड़ी संख्या भारतीय जनता पार्टी आमदी मण्डल के कार्यकतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!