Uncategorized

योगेश फाउंडेशन द्वारा मदर्स डे पर 12,गर्भवती महिलाओं को किया गया पोषण आहार वितरित

30 बच्चे एवं 35 माताओं को पौष्टिक भोज भी करवाया गया

मदर्स डे केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है-अंकिता रत्नेश मिश्रा

धमतरी । मदर्स डे केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।हमें यह स्मरण रखना चाहिए कि मां के त्याग,प्रेम और संस्कार ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है मां के चरणों में ही स्वर्ग का वास है।सच तो यह है कि मां ही जीवन की प्रथम गुरु,पहली मित्र और पहली प्रेरणा होती है। उक्त बातें मदर्स डे के अवसर पर समाज में नारी शक्ति,नारी सम्मान एवं नारी उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाली समाज सेविका तथा योगेश फाउंडेशन के संस्थापक श्रीमति अंकिता रत्नेश मिश्रा ने आंगन बाड़ी में उपस्थित गर्भवती माताओं,आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, आंगन बाड़ी सहायिका एवं सुपर वाइजर की उपस्थिति में कही गई।उन्होंने आगे कहा कि, राष्ट्र निर्माण की आधार शिला मां ही रखती हैं।वह अपने बच्चों को केवल शिक्षित ही नहीं करती,बल्कि उनमें नैतिकता,साहस और देश प्रेम के संस्कार भी रोपित करती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के सभापति श्रीमती कौशिलिया देवांगन ने कहा कि देश के भविष्य जिन नन्हें कदमों से आगे बढ़ता है,वे आज आंगनबाड़ी केंद्रों में नई ऊर्जा आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ संवर रहे हैं।आंगन बाड़ी केंद्र कभी केवल पोषण और देखभाल तक सीमित माने जाते थे वे अब प्रारम्भिक शिक्षा, स्वास्थ्य,सामाजिक जागरूकता के रूप में विकसित हो चुके हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा कुंजाम ने कहा कि, मां का हृदय करुणा का सागर होता है,वह परिवार के हर सदस्य के दुख दर्द को अपने भीतर समेट लेती हैं।इसी कड़ी में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि द्वय स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक भूपेन्द्र मिश्रा एवं रामसागर पारा वार्ड के पार्षद शैलेश रजक ने कहा कि मां केवल जन्मदात्री नहीं होती,वह अपने संपूर्ण अस्तित्व को मातृत्व में विलीन कर देती है।उसका जीवन,उसकी इच्छाएं,उसके सपने सब कुछ संतान के इर्द गिर्द सिमट जाता है।अपने सुख,आराम और आकांक्षाओं का त्याग कर संतान के भविष्य को संवारना ही मातृत्व का वास्तविक स्वरूप है। मदर्स डे के अवसर पर गर्भवती महिला हेमा धृतलहरें, भाग्यलक्ष्मी यादव, प्रियंका गुप्ता,ज्योति टांडेकर,दीप्ति सोनबेर,कुसुम सोनकर,सुमन ध्रुव,भूमिका रजक,दानेश्वरी निषाद एवं प्रीयका देवांगन सहित 12 महिलाओं को स सम्मान सहित पोषण आहार वितरण कर 30 सुपोषित बच्चों को आम,अंगूर,तरबूज, केला पौष्टिक आहार का भोज,अन्य उपस्थित जनों के साथ करवाया गया ।उक्त अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जनों के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!