Uncategorized

मां अंगारमोती परिसर में डोम बनाने मंत्री रामविचार नेताम ने दिया 56 लाख देने का आश्वासन

धमतरी। आदिशक्ति मां अंगारमोती परिसर में भव्य डोम बनाया जाएगा। इसके आलावा सुव्यवस्थित व्यवसायिक कामप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। उक्त दोनों कार्यो के लिए प्रदेश केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने 56 लाख रू देने का आश्वासन ट्रस्ट के सदस्यों और आदिवासी समाज के मुखिया लोगों को दिया। ट्रस्ट के सदस्यों एवं आदिवासी समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों ने कृषि, एसटी एससी ओबीसी अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम से उनके कार्यालय में मुलाकात किया। वही ट्रस्ट के विकास को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मरई ने मंत्री श्री नेताम को बताया कि मां अंगारमोती गोंड़ समाज की आराध्य देवी है जिसका संचालन ट्रस्ट व्दारा किया जा रहा है। वर्तमान में लगातार दर्शनाथियों की भीड़ बढ़ रही है और भविष्य को देखते हुए कई निर्माण कराए जा रहे है। इसके अलावा दर्शनाथियों की सुविधा को देखते हुए डोम और व्यवस्थित काम्पलेक्स बनाने की आवश्यकता है। ट्रस्ट की इस मांग को मंत्री ने गंभीरता से सुना। इसके बाद डोम और कामप्लेक्स के लिए उन्होने 56 लाख रू देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक शिशुपाल सोरी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, आर एन ध्रुव, खाम सिंह मांझी, सांसद राज्यसभा रायगढ़, माधव सिंह ठाकुर गोंड़ समाज अध्यक्ष, जयपाल ठाकुर अध्यक्ष तहसील, नारायण ध्रुव मगरलोड तहसील अध्यक्ष, ठाकुर राम नेताम, ओंकार नेताम, कृष्णा नेताम, अनिता ध्रुव, बुधन्तीन नेताम, नन्दा ध्रुव, मनराखन ध्रुव समारू ध्रुव आदि उपस्थित रहे। माता जी के सामने खुले परिसर में 120 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ाई तथा 25 फीट उंचा डोम का निर्माण होगा। ये डोम टयूबलेस फ्रोफाईल सीट से बनेगा। इस सीट में दोनो तरफ नाली होगी। जिसका पानी अंडरग्राउड रहेगा। इससे श्रध्दालुओं को धूप पानी और अन्य असुविधाओं से मुक्ति मिलेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष व्दारा इसका ब्लू प्रिंट तैयार कराकर मंत्री को दिया है। अध्यक्ष जीवराखन मरई और ट्रस्ट के सदस्य लंबे समय से व्यवस्थित कामप्लेक्स के लिए प्रयासरत है। बकायदा इसका प्रस्ताव भी कराया जा चुका है जिसमें कुल एक करोड़ 6 लाख रू खर्च होना है। विशेष प्रसादी के लिए अलग स्थान चिन्हाकित है जहां शेड बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!