Uncategorized

जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस का सर्जिकल एक्शन, 5 जुआरी गिरफ्तार

हजारों का चल रहा था जुआ, मोबाइल व मोटर साइकिल सहित 83 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त

थाना सिटी कोतवाली धमतरी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति रूपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर उपस्थित 5 जुआरी ताश के पत्तों से काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 नग मोबाइल (कीमती लगभग 10,000 रुपये), 5 नग मोटर सायकल (कीमती लगभग 70,000 रुपये), नगदी रकम 3,216 रुपये एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।जप्त संपत्ति की कुल कीमत 83,216 रुपये आंकी गई है।
जुआरियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।पकड़े गए जुआरियों मे लक्की सिंग भुराणी, पिता बलजीत सिंह, 20 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा,पवन साहू, पिता श्यामलाल साहू, 50 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा,आरिन वर्मा उर्फ कोमल वर्मा, पिता गिरवर वर्मा, 25 वर्ष, निवासी जालमपुर,शेख आसिफ, पिता शेख यूसुफ, 52 वर्ष, निवासी रिसाईपारा,अफसर खान, पिता स्व. मोहम्मद अकबर खान, 54 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा धमतरी शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!