Uncategorized

रोटरी क्लब धमतरी द्वारा रथयात्रा के पावन अवसर पर आहार सेवा का शुभारंभ

धमतरी- रथयात्रा के पावन अवसर पर रोटरी क्लब धमतरी द्वारा आज “आहार सेवा” का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य रोटरी के सेवा भाव को साकार करते हुए जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक अन्नदान का पुण्य कार्य पहुँचाना है।
रोटरी क्लब का संकल्प है कि आहार सेवा का आयोजन प्रत्येक माह शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके और समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को सशक्त बनाया जा सके।
इस अवसर पर रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटे. सत्येंद्र शर्मा एवं सचिव रोटे. जागृति दोशी के नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।रोटरी क्लब धमतरी ने समाज के सभी नागरिकों से इस सेवा अभियान में सहभागी बनने एवं मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की। सेवा ही रोटरी का मूल मंत्र है और इसी भावना के साथ क्लब भविष्य में भी समाजहित के विभिन्न सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!